नाबालिग छात्रा से दुराचार के मामले में बर्खास्त कांस्टेबले अक्षय, सुनील, अनिल, जगतार और हिम्मत की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुई।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को तय की है। छात्रा ने 19 दिसम्बर 2013 को सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन अक्षय, सुनील, जगतार, हिम्मत और अनिल केखिलाफ सामूहिक दुराचार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस जवानों की इस हरकत से लोगों ने जमकर पुलिस केखिलाफ नारेबाजी की थी। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस विभाग ने पांचो कांस्टेबलों को नौकरी से बर्खास्त किया था और जल्द से जल्द चार्जशीट पेश कर ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश अदालत से की थी।
पुलिस ने चार्जशीट दायर करने के सीएफएसएल विशेषज्ञों को रिमांडर भेजा है।