पुलिस कांस्टेबलों द्वारा सामूहिक दुराचार और छेड़छाड़ के मामले की पीड़ित नाबालिग छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है।
शुक्रवार को वह ट्यूशन पढ़ने गई थी और वापस नहीं लौटी। पीड़िता के परिवार पर मामले में समझौते के लिए और बयानों से पलटने के लिए दबाव पड़ रहा है।
मामले की अगली सुनवाई पर पीड़िता के बयान दर्ज होने हैं। पीड़िता के गायब होने की शिकायत सेक्टर-11 थाने में दर्ज की गई है।
पीड़िता के वकील ब्रजेश्वर जसवाल ने रविवार को बताया कि पीड़िता के परिवार को बयान से पलटने के लिए लाखों रुपये का प्रलोभन दिया जा रहा है।
पीड़िता के भाई का कहना है कि उसके मोबाइल पर काल जा रही है मगर फोन नहीं उठाया जा रहा। रविवार सुबह तक फोन पर रिंग जा रही थी।
आशीष कपूर इस मामले में आशीष कपूर ने बताया कि रेप पीड़ित नाबालिग छात्रा के गायब होने का मामला सेक्टर-11 थाने में दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।
हालांकि देर रात सूचना मिली कि पीड़ित लड़की गुरुद्वारे में मिल गई है।
क्या था मामला
19 दिसंबर को सेक्टर-11 पुलिस ने पांच पुलिस कांस्टेबलों पर 17 वर्षीय छात्रा से रेप और छेड़छाड़ का मामला धारा-341, 354, 376, 376-डी और पोस्को एक्ट-2012 के तहत दर्ज किया था।
पीड़ित ने कहा था कि उससे पुलिस जिप्सी और गाड़ियों में पीसीआर में तैनात कांस्टेबल अक्षय और सुनील ने दुराचार किया। उनके तीन अन्य साथियों हिम्मत, जगतार और अनिल ने उससे छेड़छाड़ की।