फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका लगाकर युवक को रोका, बैग खोलकर देखा तो पुलिस चौंक गई

Sun, 06 Nov 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने नाका लगाकर एक युवक को पकड़ा। उसके पास एक बैग था, जिसे खोलकर देखा तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। उसने चरस और नशीले कैप्सूल थे। मनीमाजरा में गिरफ्तार किए गए इस युवक से 50 ग्राम स्मैक और 1680 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। युवक की पहचान गोबिंदपुरा निवासी मुनीष उर्फ टिंकू के रूप में हुई और पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 20, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरी और स्नैचिंग की वारदात को रोकने के लिए शनिवार को पुलिस ने मनीमाजरा में समाधी गेट के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मुनीष पुलिस को देख वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

वहीं उसके पास मौजूद बैग से 1640 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने उससे इनसे संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं मनीमाजरा थाना पुलिस टिंकू से पूछताछ कर रही है कि वह नशीले कैप्सूल और चरस कहां से लाया और इसे आगे किसी सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें