फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपुरा प्राइमरी स्कूल से मिड-डे मील का राशन चोरी

Sun, 06 Nov 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
स्कूल में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला सिद्धपुरा में चोरों ने सेंध लगाकर मिड-डे मील का राशन चोरी कर लिया। चोर बच्चों के लिए खरीदकर रखा गया नवंबर माह का पूरा राशन उठा ले गए। उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की और दीवारों पर अश्लील शब्द लिखे।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है, जिसकी खबर सुबह स्थानीय लोगों ने स्कूल मुख्याध्यापिका व अन्य स्टाफ को दी। स्कूल मुख्याध्यापिका बिंदु अत्री ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। चोर स्कूल से 50 किलोग्राम चावल, दस किलोग्राम दाल, छह किलोग्राम चीनी, पांच लीटर खाद्य तेल, छह किलोग्राम प्याज, पांच किलोग्राम आलू, तीन किलोग्राम सब्जी, तीन किलोग्राम नमक, मसाले एक किलोग्राम व 500 ग्राम ड्राइ फ्रूट ले गए हैं।

स्कूल प्रबंधन ने नवंबर माह के लिए सारा राशन एक साथ खरीदा था और इसे स्कूल के अंदर बने भंडार कक्ष में रखा गया था। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट को लांघकर पहले दरवाजों के ताले तोड़े, अलमारी तोड़ी और उसके बाद भंडार कक्ष का दरवाजा तोड़कर राशन ले उड़े। रसोईघर में गैस सिलेंडर व खाना बनाने के बर्तन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें