चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित होटल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को स्कूल में नौकरी देने के नाम पर बुलाया था। शिकायत पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी। मामला सोमवार देर रात का है।
पंजाब के अलग-अलग जगहों पर स्कूल चलाने वाला दपिंदर सिंह मामले का आरोपी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 10 के होटल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। युवती का बयान दर्ज कर गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में उसका मेडिकल करवाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और युवती पहले भी कई बार होटल में आते रहे हैं। आरोपी ने युवती को नौकरी देने के बहाने ही होटल में बुलाया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।