फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी करते चंडीगढ़ का होम गार्ड साथी सहित गिरफ्तार, साठ ग्राम हेरोइन भी बरामद

Fri, 27 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक बार फिर चंडीगढ़ के होमगार्ड और पीजीआई की इमरजेंसी में स्थित मेडिकल स्टोर के मुलाजिम को काबू किया है। आरोपियों से एसटीएफ को 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नवीन सूद निवासी बस्ती टैंका फिरोजपुर कैंट, हाल निवासी धनास कालोनी चंडीगढ़ और अजय कुमार, निवासी सेक्टर-22 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कई राज खुलेंगे।   
विज्ञापन


दारा स्टूडियो पर नाके पर दबोचे 
एसटीफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस बीच एसटीएफ ने दारा स्टूडियो के पास नाका लगा दिया। आरोपी जब सफेद रंग की चंडीगढ़ नंबर की वरना कार में वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। 

दवाओं की आड़ में बेचता था हेरोइन 
इस दौरान पकड़े गए आरोपी अजय कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड में तैनात है। इसके अलावा वह हेरोइन व अन्य नशा सप्लाई करता है। जबकि नवीन सूद ने बताया कि वह पीजीआई के मेडिकल स्टोर पर काम करता है और वहां पर नशीली दवाएं बेचता है। इस दौरान वह खुद भी नशा करने लगा। 
विज्ञापन


सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी एसटीएफ 
एसटीएफ का मानना है कि आरोपी दिल्ली और अंबाला साइड से हेरोइन लेकर आते थे। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। पंजाब में नशे पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी। 

पहले भी नशा तस्करी में पकड़े गए हैं चंडीगढ़ के होमगार्ड  
यह पहला मामला नहीं है जब चंडीगढ़ का होमगार्ड हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। इससे पहले हेराइन तस्करी में 22 जुलाई को भी एक होमगार्ड को दबोचा गया था। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस का एक रिटायर मुलाजिम पकड़ा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें