फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की आरोपी 4 महिलाएं कोर्ट से बरी हुई

Thu, 14 Jan 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में देह व्यापार का गोरखधंधा चलाने की आरोपी चार महिलाओं को सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया। इनमें से एक महिला पर इस गिरोह के संचालन का आरोप था, जबकि तीन उसकी साथी बताई गईं थीं।
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था। बरी होने वालों में मनीमाजरा निवासी 40 वर्षीय महिला, डड्डूमाजरा निवासी 50 वर्षीय महिला, दिल्ली के नजफगढ़ की 19 वर्षीय युवती और यूपी के इलाहाबाद के पास बारा जिला निवासी 32 वर्षीय युवती शामिल हैं। मामला 28 अप्रैल 2013 का है।

तत्कालीन डीएसपी ईस्ट विजय कुमार पुलिस पार्टी के साथ रूटीन चेकिंग पर थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह मनीमाजरा में बंगाली स्वीट के पीछे की तरफ पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि पास ही एक महिला कुछ अन्य महिलाओं से देह व्यापार का काम करवा रही है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने कुछ कर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे और तीन अन्य को मौके से ही गिरफ्तार किया था। साथ ही उनसे पैसे की रिकवरी भी दिखाई थी।

पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि महिला ट्राइसिटी में देह व्यापार का काम करवाती थी। इसके लिए वह दिल्ली, यूपी आदि शहरों से लड़कियों को इस गोरखधंधे के लिए बुलवाती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें