फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर मार-मार कर कत्ल कर दिया युवक, पत्नी और शक बनी वजह

Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
पैसों के लिए दोस्तों ने कत्ल किया दोस्त
विज्ञापन
पत्थर मार-मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। वजह सामने आई तो मृतक युवक के परिजनों के होश उड़ गए। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा की है। पत्नी को भगाने के शक में एक युवक ने इंदिरा कालोनी के युवक की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान (18) को दशहरा के दिन (11 अक्तूबर को) दोपहर दो बजे कॉलोनी में ही रहने वाले रामजस (32) नामक युवक ने पत्थर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन


जीशान के सिर और छाती की हड्डियां टूट गई थीं। उसका इलाज सेक्टर -32 जीएमसीएच में चल रहा था। शनिवार सुबह सात बजे जीशान की अस्पताल में मौत हो गई। आईटी पार्क थाना के कार्यकारी एसएचओ मलकीयत सिंह ने बताया कि जीशान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार को परिजनों को हवाले कर दिया गया। मोहम्मद आशिक ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद जीशान पिछले 6 साल के शुगर की बीमारी से पीड़ित था।

विजय दशमी को दोपहर बाद दो बजे जब वह शिवालिक गार्डन स्थित लैब में  टेस्ट करवा कर घर के सामने पहुंचा तो रामजस ने उसको पत्थर मारा। जीशान अपने मोटर साइकिल से गिर गया। इसके बाद रामजस ने उसकी छाती और सिर पर तीन बार पत्थर से वार किया। जिससे उसके सिर और छाती की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


आशिक ने बताया कि वह घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत अपनी भाई को उठाकर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले गया । जहां से उसको सेक्टर -32 के जीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। कार्यकारी एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन ही आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपी रामजस के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
 
हत्यारोपी रामजस की पत्नी उसको छोड़ कर चली गई है। रामजस ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी पत्नी को भागने में जीशान का हाथ था। जिस कारण उसने जीशान का मारा है।
विज्ञापन

- टिक्का सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें