फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट की धमकी: स्कूलों-हरियाणा CMO को उड़ाने की लिखी बात, अंबाला रेल ट्रैक पर करेंगे ब्लास्ट

Thu, 21 May 2026 12:36 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के कई निजी स्कूलों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई। मेल में हरियाणा के सीएम के दफ्तर में और अंबाला-दिल्ली रेल ट्रैक को उड़ाने की भी बात लिखी गई है। 
विज्ञापन
चितकारा स्कूल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कई स्कूलों को को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहले के मामलों की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के माध्यम से आई है।
विज्ञापन




विज्ञापन


जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें चितकारा स्कूल, स्ट्राबेरी स्कूल और डीपीएस स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

हरियाणा सीएम का भी जिक्र

धमकी भरी मेल में हरियाणा के सीएम नायब सैनी का नाम भी लिखा है। ईमेल में लिखा है कि स्कूलों में 1.11 बजे और सीएम सैनी के आफिस में  3.11 बजे धमाके होंगे। इसके अलावा लिखा गया है कि 6 जून तक अंबाला से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर धमाके होंगे।


धमकी भरे ईमेल में चंडीगढ़ को खालिस्तान बनाने की साजिश का जिक्र किया गया। साथ ही लिखा गया कि हमारा बच्चों से कोई बैर नहीं है। ईमेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी लिखा हुआ है। अंत में उसी व्यक्ति का नाम लिखा है, जिसके नाम से पहले भी धमकी भरे मेल भेजे गए थे। 

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल किस आईडी से भेजा गया, इसकी जांच की जा रही है। साइबर सेल की टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी शहर के कुछ शिक्षण संस्थानों को इस तरह के ईमेल मिल चुके हैं, जिनमें कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

लोगों में चिंता का माहाैल

वहीं बार-बार स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थान में बम की धमकी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अब यह रोजमर्रा की बात हो गई है, इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और भारत सरकार को अब कुछ बड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें