फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीट किया अधमरा, हालत गंभीर

Mon, 19 Dec 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
man beaten - फोटो : demo
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पानी लगाने के बहाने एक युवक को बुलाकर कुछ लोग ले गए। हमलावरों ने उसे पीट-पीटकर न सिर्फ अधमरा कर दिया, बल्कि बेहोशी हालत में उसे चारपाई पर लेटाकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।हिमाचल खेड़ा मजरे बरौंडी गांव निवासी शोभनाथ (22) की गांव के ही विनोद सिंह से रंजिश है।
  इसी के चलते शनिवार शाम विनोद सिंह खेतों में पानी लगाने के बहाने शोभनाथ को घर से बुलाकर ले गया। जहां उसने साथियों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडा व लात-घूंसों से जमकर मारा पीटा। हमलावर मरणासन्न अवस्था में शोभनाथ को उसके दरवाजे बिस्तर में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

  शोभनाथ के पिता रामआसरे और माता गुलाना मूक बधिर हैं। इस वजह से रात में उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सुबह परिवारीजन शोभनाथ को बिस्तर में जगाने के लिए गए, जहां उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
  घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश आने पर शोभनाथ ने आपबीती बताई। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें