फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Chain Snatching: बठिंडा में सैर कर रही महिला से चेन स्नैचिंग, सिद्धू और सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा

Fri, 10 Nov 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा-चेन स्नैचिंग, जबरन वसूली, जघन्य हत्याएं पंजाब में दैनिक दिनचर्या हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लिखा- भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है।
विज्ञापन
बठिंडा में महिला से चेन स्नेचिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में सैर कर रही एक महिला से चेन स्नैचिंग हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर आप सरकार को घेर लिया। 

विज्ञापन


वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला पैदल जा रही थी। पीछे से आए एक लुटेरे ने महिला के गले से पहले चेन छीन ली। जब महिला नीचे गिर गई तो आरोपी उसके कान की बालियां लूट कर फरार हो गया। आरोपी के साथ एक और बाइक सवार युवक था। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda: छत पर चढ़ व्यक्ति ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर ली दो की जान, फिर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन


सिद्धू बोले- जागो सीएम साहब
इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा-चेन स्नैचिंग, जबरन वसूली, जघन्य हत्याएं पंजाब में दैनिक दिनचर्या हैं। गृह मंत्री और मुख्यमंत्री गहरी नींद में हैं - यह शुतुरमुर्ग मानसिकता पंजाब के लोकतंत्र के लिए कयामत का दिन साबित होगी - डर ही खेल का नाम है! जागो सीएम साहब..ये बठिंडा में हो रहा है।
 

सुखबीर बोले-दूसरे राज्यों में बिजी हैं सीएम
वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक्स पर लिखा- भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और झपटमारी की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन "कठपुतली" मुख्यमंत्री अपने दिल्ली बॉस अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य चुनाव वाले राज्यों में चुनाव प्रचार में सहायता कर रहे हैं।  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें