फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सीबीआई की टीम ने विभाग के इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

Fri, 27 May 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन
सेक्टर-9 डी स्थित नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी की शिकायत पर सीबीआई दिल्ली  की एंटी करप्शन की टीम ने चंडीगढ़ सीबीआई कार्यालय से विभाग के एक इंस्पेक्टर रविंदर सिंगला को गिरफ्तार किया है। सिंगला पर कंपनी की कार को एक साल तक जबरन अपने पास रखने का आरोप है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में दिल्ली से गौतम शर्मा नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। वह इंस्पेक्टर का दोस्त बताया जा रहा है। उसके पास से जांच एजेंसी को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम समेत आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों को जांच एजेंसी ने वीरवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों का चार दिन का ही रिमांड पर भेज दिया। वहां सीबीआई ने दोनों आरोपियों को दिल्ली ले जाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। हालांकि हालांकि यहां से उन्हें सीजेएम कोर्ट भेज दिया गया।  इसके बाद टीम दोनों को दिल्ली ले गई। 

सेक्टर-9डी स्थित नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी की ओर से असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन) टीके शर्मा ने दिल्ली स्थित सीबीआई एसी ब्रांच को 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने जांच की तो चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर रविंदर की संलिप्तता सही पायी। साथ ही इस मामले में दिल्ली निवासी गौतम शर्मा को भी संदिग्ध पाया।
विज्ञापन


शिकायत में कहा था गया था कि करीब एक साल पहले रविंदर सिंग्ला नेक्टर लाइफ के आफिस आए थे। यहां उन्होंने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताते हुए कंपनी से जरूरी काम के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए कार उपलब्ध करवाने को कहा था। रविंदर ने उन्हें कहा था कि वह जल्द ही उन्हें कार लौटा देगा। इस पर कंपनी की ओर से उन्हें ब्रांड न्यू होंडा सिटी उपलब्ध कराई गई थी।

कई दिन बाद तक जब रविंदर ने कार नहीं लौटाई तो कंपनी ने उनसे संपर्क किया। इस पर रविंदर ने उन्हें बताया कि अभी कुछ दिन उन्हें कार की जरूरत पड़ेगी, जैसे ही उनका काम समाप्त हो जाएगा वह खुद आकर कार लौटा देंगे। इसके बाद करीब एक साल तक रविंदर ने कार नहीं लौटायी। कंपनी की ओर से इसके लिए दबाव दिया गया तो आरोप के अनुसार सीबीआई इंस्पेक्टर ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद कंपनी की ओर से सीबीआई में शिकायत दी गई। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर से बरामद हुई होंडा सिटी

सीबीआई - फोटो : DEMO Pics
दिल्ली सीबीआई ने बुधवार शाम को सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में रेड की तो आरोपी इंस्पेक्टर से होंडा सिटी कार बरामद हुई। वहीं शिकायत के दौरान मामले में रविंदर के दोस्त गौतम शर्मा नामक शख्स की भूमिका भी संदिग्ध लगी।

उसे जांच एजेंसी से दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह ज्योतिष का काम करता है। उसके घर से रेड के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनका कनेक्शन संबंधित कंपनी से सामने आया है। हालांकि उसका चंडीगढ़ सेक्टर-40 में भी घर बताया जा रहा है। 

बचाव पक्ष की दलील, भ्रष्टाचार का केस ही नहीं बनता 
दोनों की कोर्ट में पेशी के दौरान बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट एएस सुखीजा ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि रविंदर सिंगला पर किसी भी परिस्थिति में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा-7 का केस नहीं बनता। साथ ही कहा कि सिंगला ने गाड़ी सिर्फ कुछ समय के लिए मांगी थी।

हालांकि इसे उनके मांगने पर लौटाया नहीं। वहीं यह केस सीआरपीसी की धारा 165 के तहत भी नहीं आता। ज्यादा से ज्यादा यह अपराध आईपीसी की धारा 406 के अंतर्गत आता है। ऐसे में यह केस सीबीआई का नहीं बल्कि पुलिस का बनता है। वहीं सीबीआई के वकील ने कहा कि गौतम के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे मामला गंभीर प्रकृति का प्रतीक लग रहा है। दोनों की रिमांड जरूरी है क्योंकि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजेएम ने जांच एजेंसी को दोनों का 4 दिन का रिमांड दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें