फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस में विस्फोट: घायलों ने बताया खौफनाक मंजर के बारे में

Fri, 27 May 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस में कुरुक्षेत्र के पिपली में हुए  विस्फोट मामले में घायलों ने बताया खौफनाक मंजर के बारे में। वारदात तब हुआ जब सोनीपत डिपो से दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई बस दोपहर करीब ढाई बजे कुरुक्षेत्र के पिपली तक पहुंची थी। जैसे ही बस ओवरब्रिज पर चढ़ी, वैसे ही धमाका हो गया। धमाके से बस के शीशे टूट गए और छत फट गई। इस धमाके में ड्राइवर, कंडक्टर सहित आठ लोग घायल हो गए। बस में 20-25 यात्री सवार थे। घायलों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया। 
विज्ञापन


सुनिए घायलों ने क्या कहा?
मित्र लाल, निवासी करनाल ने बताया कि मैं करनाल से चंडीगढ़ जाने के लिए बैठा था। सफर शुरू ही हुआ था और मैं अपने में मग्न होकर बैठा था। बस अपनी रफ्तार से चल रही थी। पिपली में आते ही अचानक बस में धमाका हुआ। बस में आग के शोले नजर आ रहे थे, लेकिन मेरी आंखों में अंधेरा सा छा गया था। मुझे कुछ देर के लिए दिखाई देना बंद हो गया था। अचानक चेहरे पर जलन महसूस हुई। हाथ लगाया तो मेरे सिर के बालों में आग लग चुकी थी। मैं जल्द से नीचे उतरा कुछ सामान मेरे हाथ में आया और मैंने उससे आग को बुझाया। 

सतवंती, सोनीपत ने बताया कि मैं चालक की पीछे वाली सीट पर बैठी थी। अचानक एक जोर की आवाज हुई और आग का गुबार सा आया, जिसने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। मेरे पास मेरी बेटी अदिति बैठी थी। उसने चीखना शुरू कर दिया। धमाके से सब घबरा गए थे। मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि अचानक यह क्या हुआ। तब चालक ने बस को एक तरफ रोक दिया  और हमें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश

कुरुक्ष्‍ाेत्र के प‌िपली में रोडवेज की बस में धमाका - फोटो : amar ujala
अदिति, निवासी सोनीपत ने कहा, जैसे ही धमाका हुआ मैं चीखने लगी। साथी यात्री भी घबरा गए थे। यह तो अच्छा हुआ कि चालक नहीं घबराया और उसने बस को काबू में रहा। जब बस रुकी तो चालक ने मेरी मां को गोद में उठाकर बस से बाहर निकाला। कुछ देर तक कुछ भी समझ में नहीं आया।  मैंने चालक से कहा हमारे बैग में मेरी मां के इलाज के कागजात रखे हैं। वह दोबारा अंदर गया और हमारा बैग लेकर आया। चालक जैसे हमारे लिए भगवान बन गया था। 
 
सुनील, गांव सिसाना ने बताया कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दिया। कान सुन्न हो गए थे। इसके बाद किसी ने मुझे बाहर निकाला और मैं अचेत हो गया। फिर क्या हुआ मुझे नहीं पता। अस्पताल में ही पूरा होश आया है। 

धरमबीर करनाल के मुताबिक मैं चालक के पीछे की दूसरे नंबर की सीट पर बैठा हुआ था। जैसे ही धमाका हुआ मेरा सिर पिछली सीट पर लगी लोहे की किसी चीज से टकराया। मैं संभला और देखा बस में आग ही आग फैली हुई है।  ऐसा मंजर पहली बार देखा है। जो सफर कुछ देर पहले आराम से कट रहा था। अचानक मौत के मुहाने तक पहुंच गया था। हमारी किस्मत अच्छी थी हम सब बच गए। 

अलर्ट जारी
हरियाणा रोडवेज की बस में पिपली के पास हुए बम विस्फोट की घटना के बाद प्रदेश के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर, वहां अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बम धमाके में जख्मी हुए लोगों को मुआवजे के तौर पर 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी है। इस धमाके में घायल 15 लोगों में यात्रियों समेत चालक और परिचालक भी शामिल हैं। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र के डीसी व एसपी सहित रोडवेज महाप्रबंधक से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजीपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही ऐहतियात के तौर पर सभी बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें