फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: खरड़ में दिन दहाड़े बुलेट सवारों ने शराब ठेके के कैशियर से लूटे 15 लाख रुपये

Tue, 22 Sep 2020 12:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खरड़ के घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार को दिनदिहाड़े शराब ठेकेदार के कैशियर से 15 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। चार लुटेरे दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और कैशियर पर हमला कर उसे घायल करने के बाद कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। यह लूट सुबह करीब 9 बजे उस दौरान हुई जब कैशियर एक्टिवा पर सवार होकर कैश को बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इसी दौरान लुटेरों ने गली में कैशियर को घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बुलेट सवार लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, हालांकि लुटेरों के एक बुलेट पर अधूरा नंबर लिखा था और दूसरे की नंबर प्लेट पर टेप चिपकाकर नंबर छिपाया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक यह लूट की वारदात पूरी रेकी करने के बाद की गई है। इसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस ने कैशियर की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के बाद से खरड़ पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी खरड़ सब डिवीजन में तीन बड़ी आपराधिक वारदात हो चुकी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक खरड़ के अकाली दफ्तर गुरुद्वारा के नजदीक शराब के ठेकेदारों ने एक कोठी किराये पर ले रखी है। जिसमें शराब ठेकों के कर्मचारी रहते हैं और इसी ठेकेदारों ने दफ्तर बनाया हुआ है। यहीं पर देर रात तक सभी शराब के ठेकों में होने वाली शराब की सेल की नकदी जमा कर ली जाती है। इसके बाद सुबह बैंक खुलने पर पूरा कैश बस स्टैंड के नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में रोजाना जमा करवा दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शराब ठेके का कैशियर-कम-मैनेजर राजेश कुमार एक बैग में 15 लाख रुपये रखकर एक्टिवा पर जब पार्क व्यू स्ट्रीट के रास्ते से बैंक जा रहा था तो रास्ते में दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने राजेश को घेर लिया। एक युवक ने लकड़ी के डंडे से राजेश के सिर पर वार किया तो राजेश ने बचाव में हाथ आगे कर दिया। जिससे डंडा उसकी कोहनी पर लगा और कोहनी से खून बहने लगा।

तभी युवक ने डंडे से राजेश पर कई वार किए और दूसरे युवकों ने उससे 15 लाख कैश से भरा बैग लूट लिया और चारों युवक दो बुलेट मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इसके तुरंत बाद राजेश ने लूट की सूचना पुलिस को दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर आधा नंबर और दूसरी पर नंबर छिपाने के लिए टेप लगाई हुई है।

खरड़ के डीएसपी पाल सिंह और थाना खरड़ सिटी थानाध्यक्ष भगवंत सिंह पुलिस फोर्स के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे और शहर में कई जगह नाकाबंदी करवा दी। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें