फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मंदिर से आ रहे पूर्व जिला पंचायच सदस्य के पति को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 22 Sep 2020 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित बिजेथुआ महावीर मंदिर में दर्शन करने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। घटना मंगलवार की सुबह तब हुई, जब वह दर्शन कर मंदिर से बाहर निकल रहे थे।

विज्ञापन

आनन-फानन में घायल को बदलापुर सीएचसी लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।


बदलापुर कस्बे के सरोखनपुर वार्ड नंबर चार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती देवी के पति सुरेश चंद्र सरोज(55) हर बार की तरह मंगलवार सुबह भी इनोवार कार से बिजेथुआ महावीर दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके साथ लल्लू यादव निवासी बनगांव पट्टी, डॉ. राजकुमार यादव व इंद्रदेव मिश्र निवासी कमालपुर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश का आरोप है कि जैसे ही वह दर्शन कर बाहर आ रहे थे, तभी हेलमेट लगाकर पहुंचे युवक ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके सिर के पास लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन में सुरेश को लेकर उसके साथी सीधे सीएचसी बदलापुर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संतोष राय, एसआई राजेश यादव भी अस्पताल पहुंच गए। घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सुरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। सुरेश ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें