फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में चोर बेखौफ, थार का शीशा तोड़ डेढ़ लाख रुपये व पिस्टल किया साफ

Sat, 31 Dec 2022 03:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

पीड़ित ने हैरानी जताई कि लुटेरे इतने बेखौफ थे कि दिनदहाड़े अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जैसे व्यस्त रोड पर इस वारदात को अंजाम दे डाला। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जीप में हुई चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर में दिनदहाड़े एक थार जीप के शीशे तोड़कर चोरों ने गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपये और .32 बोर का पिस्टल चोरी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित जसविंदर सिंह ने बताया कि उनका अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर प्रॉपर्टी डीलर का काम है। वह रोज की तरह सुबह अपने दफ्तर में आ गए। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये देने आया। 

विज्ञापन


उन्होंने यह पैसे आगे किसी को देने थे इसलिए गाड़ी में रख दिए। पैसे गाड़ी में रखने के बाद वह किसी काम से दफ्तर में आ गए। इसके बाद करीब दो बजे जब वह दफ्तर से बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा था और उसमें रखे पैसे और .32 बोर की पिस्टल वहां नहीं थी। यह देखकर वह घबरा गए और उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। 

उन्होंने शक जताया कि जो लोग उन्हें पैसे देने आए थे। शायद कोई उनका पीछा कर रहा था और उन चोरों ने ही गाड़ी में रखे पैसे को चोरी किया। उन्होंने हैरानी जताई कि लुटेरे इतने बेखौफ थे कि दिनदहाड़े अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जैसे व्यस्त रोड पर इस वारदात को अंजाम दे डाला। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें