फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: जेठ करता था दुष्कर्म, पति से शिकायत पर मिला जवाब-घर में रहना है तो दोनों के साथ...

Wed, 14 Jun 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है। उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया लेकिन कोई मदद न मिलने पर उसे पुलिस के पास जाना पड़ा।
विज्ञापन
विवाहिता के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। आहत विवाहिता ने अपने पति और सास को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पति ने जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला दंग रह गई।
विज्ञापन


अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के एक गांव का है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लुधियाना से 8.49 करोड़ की डकैती के पांच आरोपी काबू, 60 घंटे के अंदर सुलझा मामला
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है। जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया तो पति ने कहा कि यदि तुझे घर पर रहना है तो हम दोनों के साथ ही संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे वह दंग रह गई। वहीं पति के जवाब से उसके जेठ की हिम्मत और बढ़ गई और
उसने लगातार सात बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर किसी से बातचीत करने नहीं दी। 

इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे मायके वालों से भी बातचीत नहीं करने दी। किसी तरह मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन

पीड़िता के मुंह में रूमाल ठूंस किया दुष्कर्म
साढ़े 18 साल की किशोरी के मुंह में रूमाल ठूंस कर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह में रूमाल ठूंसते ही किशोरी की हालत बेहोश जैसी हो गई। यह मामला थाना आरिफके के अंतर्गत आते एक गांव का है। पुलिस ने बुधवार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह खाना खाकर कमरे में सो रही थी जबकि उसका भाई घर के आंगन में सो रहा था। आरोपी जरनैल सिंह उसके कमरे में घुसा और अंदर से कुंडी लगा ली। आरोपी ने जैसे ही उसे हाथ लगाया, वह घबरा गई और शोर मचाने लगी तो उसने तुरंत उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया। इससे वह बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना आरिफके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें