फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: प्लाईवुड व्यापारी व पत्नी को बनाया बंधक, नौकर की मदद से बदमाशों ने घर में की लूटपाट

Wed, 14 Jun 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

प्रवीण गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उसी का कमीज निकाल उससे उसके हाथ बांध दिए थे। वह जोर लगा रहे थे। इसी बीच अचानक से कपड़े की पकड़ ढीली हो गई जब वह छूट गए तो उन्होंने शोर मचाया। पीछे ही उनके भाई शशि गर्ग रहते हैं। शोर सुनकर वह पड़ोसियों के साथ दौड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में पंजाब प्लाईवुड फैक्टरी व पंजाब डोर शोरूम के संचालक प्रवीण गर्ग के घर पंजाब हाउस में घुसकर बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। उनके घरेलू नौकर ने फोन करके बदमाशों को घर में बुलाया। बदमाशों ने प्रवीण गर्ग व उनकी पत्नी संतोष गर्ग को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनसे मारपीट की गई।

विज्ञापन


10 लाख की नकदी व लाखों के गहने लूट ले गए बदमाश
बदमाश प्रवीण गर्ग के हाथ से हीरे की अंगुठी, सोने की चेन, कड़ा व मकान से 10 लाख रुपये और लाखों के गहने व मूर्तियां लूटकर फरार हो गए। घर में प्रवेश करते हुए व फरार होते हुए चारों बदमाश सीसी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज में नौकर फोन करके अपने साथियों को घर में बुलाता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर एसपी मोहित हांडा व सीआईए समेत कई जांच एजेंसियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। शहर पुलिस ने मामले में नौकर को नामजद करते हुए तीन अन्य पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौकर ने फोन कर बदमाशों को बुलाया व्यापारी के घर में 
मधु कॉलोनी निवासी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उनका पंजाब हाउस के नाम से मकान है। उनकी प्लाईवुड का व्यापार है। पंजाब हाउस में वह, उसकी पत्नी संतोष गर्ग, बेटा शंकी गर्ग, बेटे की पत्नी रूबिना गर्ग, पोता योविन गर्ग रहते है। उन्होंने घर पर खाना बनाने के लिए नेपाली नौकर भरत रखा हुआ था। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे वह खाना खाकर अपने बैडरूम में था। पत्नी संतोष गर्ग सौफे पर बैठी हुई थी। बेटा शंकी गर्ग खाना खाकर सैर करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


शहर की मधु कॉलोनी स्थित व्यापारी के पंजाब हाउस को बनाया बदमाशों ने निशाना
नौकर भरत घर का काम कर रहा था। तभी तीन बदमाश गेट खोलकर उनके घर में घुसकर गए। एक बदमाश ने पीठ पर पीठू बैग लटकाया हुआ। इन बदमाशों ने उनके नौकर भरत से बात की। इसके बाद दो बदमाश उनके बैडरूम में घुस गए। एक युवक ने उसे पकड़कर उसका कमीज निकाल लिया और उसी कमीज से उसे बांधकर उसके ऊपर बैठ गया। दूसरे युवक ने उसे सबल टाइप हथियार व पेंचकस दिखाकर उसके पास से सोने की चेन, सोने का कड़ा व हाथ से हीरे की अंगूठी निकाल ली।

नौकर भरत समेत बदमाश फरार
एक युवक ने उनके बैडरूम में रखी अलमारी खोलकर उसमें से 10 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के गहने निकालकर बैग में भर लिए। इसके बाद बदमाश लॉबी में पहुंचे। जहां पहले से ही बदमाशों ने उसकी पत्नी संतोष को सौफे पर बंधक बनाया हुआ था। बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो है जान से मार देंगे। बदमाशों ने लॉबी में बने मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियां भी लूट ली। उसकी पत्नी ने जो गहने पहने हुए थे, बदमाशों ने उन्हें भी लूट लिया। इसके बदमाश उनके नौकर भरत समेत वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

फोन कर नौकर ने बुलाया बदमाशों को

लूट की वारदात के बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया तो उसमें नौकर भरत किसी को फोन करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह गेट खोलता है। जिसके बाद तीन बदमाश अंदर आते हैं। एक फोन पर बात बात कर रहा है, जबकि दो बदमाशों ने टोपी पहनी हुई है। इनमें से एक के पास पीठू बैग टंगा हुआ था। नौकर भगत से बात करने के बाद यह सीधे अंदर घुस जाते हैं। बैग से पेचकस व चाकू निकालकर प्रवीण गर्ग को बंधक बना लेते है। प्रवीण गर्ग का कहना है कि उनके नौकर की मदद से बदमाशों ने लूट की। आरोपी नौकर भी बदमाशों के साथ फरार है। 

शोर सुनकर दौड़े पड़ोसी, लेकिन बदमाश नहीं लग पाए हाथ
प्रवीण गर्ग ने बताया कि बदमाशों ने उसी का कमीज निकाल उससे उसके हाथ बांध दिए थे। वह जोर लगा रहे थे। इसी बीच अचानक से कपड़े की पकड़ ढीली हो गई जब वह छूट गए तो उन्होंने शोर मचाया। पीछे ही उनके भाई शशि गर्ग रहते हैं। शोर सुनकर वह पड़ोसियों के साथ दौड़े। तब तक बदमाश भाग निकले। यह बदमाश पैदल ही थे। उन्होंने कॉलोनी में उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया।

एसपी व कई जांच एजेंसियों पहुंची
लूट की वारदात के बाद रात को ही एसपी मोहित हांडा, शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह, सीआईए वन, टू व अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज जांची। उन्होंने व्यापारी प्रवीण गर्ग व उनकी पत्नी के बयान लिए। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि नौकर को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें