फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह पुलिस! कुंवारे पर दर्ज कर दिया दहेज का केस

Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
ये पंजाब पुलिस है, कुछ भी अनोखा कर सकती है। इसी कहावत को खुद चरितार्थ कर दिया पंजाब पुलिस ने। पुलिस ने एक ऐसे युवक को दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल भेज दिया, जिसकी अभी तक शादी भी नहीं हुई। युवक लेह-लद्दाख में फौज की नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर लौटा ही था कि पुलिस ने उसे 'शादीशुदा' मान लिया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक का नाम है मुकेश कुमार, उम्र है 28 वर्ष। वह अभी कुंवारे हैं, लेकिन जब से पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में उसे जेल भेजा है। उसकी नौकरी भी जा चुकी है।

जान-पहचान वाले यही पूछते हैं कि शादी कब की और दहेज मांगने के लिए जेल कब गए। उधर, दहेज प्रताड़ना का अनोखा मामला दर्ज करने वाली अमृतसर पुलिस चौदह महीने बाद भी अदालत में चालान पेश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चालान पेश करने का आदेश

मुकेश के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने 6 नवंबर 2013 को एफआइआर नंबर 246 के तहत 498-ए के तहत एक मामला चरणजीत कौर गली नंबर-4 इंदिरा कालोनी, मुस्तफाबाद के बयानों पर दर्ज किया था।

चरणजीत कौर मुकेश की पड़ोसन है। एसीजेएम न्यायाधीश पीएस राय की अदालत में इस मामले में पुलिस को चालान पेश करने का आदेश देते हुए अगली तारीख 24 फरवरी मुकर्रर की है।

मुकेश मूल रूप से वाराणसी के गांव बच्छाऊं, थाना रोहनिया का रहने वाला है। वह पिता रामनाथ के साथ कई सालों से मुस्तफाबाद अमृतसर में रह रहा हैं, मां मुन्नी देवी गांव में तीन बहनों शशि, सीमा व रीमा के साथ रह रही है।

मुकेश आईटीआई करने के बाद एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने जब उसे दहेज प्रताड़ना के केस में गिरफ्तार किया तब वह लेह-लद्दाख में फौज की नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर लौटा ही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें