दुराचार मामले में मंजीत अरोड़ा को हिरासत में लेकर बख्शीखाने ले जा रहे पुलिस जवान के साथ उसके बेटे सिकंदर ने बदतमीजी की और अपने पिता को ले जाने से रोका।
यह भी पढ़ें: रेप केस में कारोबारी मंजीत दोषी करार, 12 साल कैद
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नायब कोर्ट हेड कांस्टेबल गुरचरण सिंह ने इस संबंध में सेक्टर 36 थाना पुलिस में शिकायत दी।
गुरचरण की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 49 निवासी सिकंदर के खिलाफ ड्यूटी में बांधा पहुंचाने और बदतमीजी करने का मामला दर्ज कर लिया।
हेड कांस्टेबल गुरशरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुराचार मामले में दोषी करार दिए जाने पर मंजीत अरोड़ा को वह बख्शीखाने में छोड़ने जा रहा था।
कोर्ट के बाहर और सीढ़ियों पर सिकंदर ने उसका रास्ता रोका और बदतमीजी की। सिकंदर ने बख्शीखाने के बाहर जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मामले की दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: रिश्वत मामले और दुराचार मामले की सुनवाई एक साथ
अदालत में भी हंगामा
दुराचार मामले में मंजीत अरोड़ा को दोषी करार दिए जाने पर सिकंदर अपनी मां स्वीटी के साथ अदालत में पहुंचा। पिता को हिरासत में लेने पर सिकंदर जोर-जोर से बातचीत करने लगा।
अदालत का काम प्रभावित होने पर सिकंदर और उसकी मां को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया।