फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः दूसरी जाति के नौजवान से करती थी प्यार, परिजनों ने बेटी को मार डाला

Fri, 05 Oct 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दूसरी जाति के युवक से प्रेम करना एक किशोरी को भारी पड़ गया। परिजनों ने किशोरी को इसकी खौफनाक सजा दी। मामला हरियाणा के सोनीपत जिले का है। दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जला दिया। चार दिन बाद युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के छह परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ यमुना घाट पर जाकर सबूत जुटाए। मामले में दिनभर पंचायत भी हुई। वहीं, किशोरी के परिजनों ने उसकी मौत को स्वाभाविक बताया है। जिस युवक से किशोरी का प्रेम प्रसंग था वह फिलहाल किशोरी की मां से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है।

शुक्रवार को राई पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक परिवार ने अपनी 16 साल की बेटी की दो अक्तूबर की रात हत्या कर दी। तीन अक्तूबर को तड़के शव को यमुना किनारे ले जाकर जला दिया। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लड़की के छह परिजनों को नामजद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द के कारण हुई मौत : किशोरी के परिजन

सांकेतिक तस्वीर
व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी की मां ने पहले उसके बेटे पर दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। अब अपनी बेटी की हत्या कर दी। डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि, व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने यमुना तट से सबूत जुटाए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि सचाई क्या है? 

उधर, किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत पेट में दर्द होने की वजह से हुई है। उसे पहले बुखार हुआ था। बाद में पेट दर्द के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने गांव के लोगों के बीच अंतिम संस्कार सुबह करीब साढ़े नौ बजे किया था। परिजनों ने स्वीकार किया कि जिस युवक के पिता ने आरोप लगाया है उसका बेटा पिछले दिनों उनके घर में घुस आया था। इस कारण उस पर केस दर्ज कराया गया है और वह जेल में है। इसी रंजिश में उसने यह आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें