फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ फरीदकोट में केस

Fri, 25 Mar 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : file
विज्ञापन
तीन दिन पहले जेएनयू में छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह के साथ करने वाले कांग्रेसी सांसद शशि थरूर के खिलाफ कोटकपूरा के एक भाजपा नेता कुलदीप धालीवाल ने स्थानीय जेएमआईसी सतीश कुमार की अदालत में केस दायर किया है।
विज्ञापन


धालीवाल ने आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने की नीयत से मानहानि) और 505 (शांति भंग करने व देशद्रोह की नीयत से झूठा बयान व अफवाह फैलाने) के तहत दायर केस में अदालत से सांसद शशि थरूर को सजा देने की मांग की है। अदालत ने इस पर 29 अप्रैल को सुनवाई रखी है।

इस मौके पर भाजपा नेता कुलदीप धालीवाल ने कहा कि देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे जेएनयू छात्र नेता की शहीद भगत सिंह के बराबर तुलना करने से देशभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस लगी है। शहीद भगत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी प्राणों की आहुति दी थी और ऐसे महान नेता की तुलना एक साधारण छात्र नेता के साथ करके सांसद शशि थरूर ने देश में शांति भंग करने का प्रयास किया है। ऐसे नेता को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के वकील गुरसाहिब सिंह बराड़ ने बताया कि इस वाद में आरोप साबित होने की सूरत में एक से तीन साल तक की कैद का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें