फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: लॉरेंस बिश्नोई और दीपक टीनू पर केस दर्ज, एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 19 Oct 2022 11:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं गैंगस्टर टीनू कुछ समय पहले ही पुलिस हिरासत से भाग चुका हैं। वह अब कहां है, किसी को भी पता नहीं है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने एमईएस के एक ठेकेदार से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व दीपक टीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित को विदेशी नंबर से कॉल आ रही थी। यही नहीं फिरौती मांगने वाले ने पीड़ित की कॉल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई से बात करवाई। लॉरेंस ने कहा टीनू जैसा कह रहा है, उसी तरह कर नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन


पीड़ित सुखबीर सिंह निवासी गांव जीयां बग्गा ने पुलिस को बताया कि वह एमईएस में ठेकेदारी करता है। उसे फिरौती मांगने की विदेशी नंबर-13364442224,  447444493200 व 89056065652 से कॉल आ रही है। आरोपियों का कहना है कि उन्हें छह माह में एक करोड़ रुपये चाहिए, चाहे ठेकेदारी कर या न कर, उन्हें छह माह बाद एक करोड़ रुपये हर हाल में चाहिए। इस दौरान उन्होंने धनराशि नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

सुखबीर ने कॉल करने वाले का जब नाम पूछा तो उसने कहा कि मैं गैंगस्टर दीपक टीनू बोल रहा हूं। जैसे हम कह रहे हैं वैसे कर नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। सुखबीर ने कहा कि उन्हें धनराशि नहीं देने पर फिर से टीनू ने कॉल की। टीनू ने कॉल कॉन्फ्रेंस के जरिये उसकी लॉरेंस बिश्नोई से बात करवाई।
विज्ञापन


पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उन सभी नंबरों की जांच करने के बाद आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दीपक टीनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि उसे खुद की और अपने परिवार की जान का खतरा है। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर एमईएस में पहले भी गैंगस्टरों की ओर से धनराशि वसूलने की बात सामने आई थी। फिरोजपुर का एक गैंगस्टर जो जेल में बंद है उसका भाई एमईएस से ठेकेदारों से कथित तौर पर धनराशि वसूलता रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें