फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पीजी चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 21 पर केस

Mon, 14 Mar 2016 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
अवैध पीजी संचालकों पर शिकंजा कसने को पहुंचे पुलिस और अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में होने वाले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबलों से पहले पुलिस हरकत में आ गई है। इसके चलते रविवार को पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत शहर की पीजी की चेकिंग की गई। जांच के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से पीजी चलाने के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। चेकिंग अभियान के दौरान एआरपी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोग सेक्टर-66 में पीजी बंद करवाने के लिए कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके चलते रविवार को थाना फेज-11 पुलिस ने सबसे पहले सेक्टर-66 में चल रहे करीब 30 पीजी की चेकिंग की। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सभी घरों की फोटो और वीडियोग्राफी की।

मेयर ने उठाई थी आवाज
मेयर कुलवंत सिंह को लोग कई बार अवैध पीजी मालिकों के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं।  मेयर ने गामाडा के सीए को अवैध पीजी पर कार्रवाई करने के संबंध में पत्र भेजा था। इसमें सीए गमाडा को कार्रवाई के लिए लिखा है। लेकिन, अभी तक गमाडा ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें