फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा: पिता का आरोप- बेटी का काला रंग नहीं था पसंद, पति और सास ने मुंह दबा कर दी हत्या

Thu, 13 Jan 2022 07:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा में पिता से बात करते वक्त नवविवाहिता का फोन अचानक बंद हो गया। कुछ समय बाद पति का फोन आया कि आपकी बेटी नहीं रही। पिता ने पति व सास पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बंधना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा में बुढलाडा की एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शहर की ढाहा बस्ती में 24 नवंबर 2021 को बंधना नाम की लड़की का विवाह मंगल से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका रंग काला (पक्का) होने के कारण पति व सास उसे पसंद नहीं करते थे। इस कारण घर में झगड़ा होता था। 

विज्ञापन


मृतका के पिता मालटा ने बताया कि उसकी लड़की का फोन 12 जनवरी को शाम के समय आया था। उसने बताया कि सास व पति उसके साथ क्लेश कर रहे हैं। इस बीच बात करते हुए मोबाइल बंद हो गया। थोड़ी देर बाद बंधना के पति का फोन आया और उसने बताया कि आपकी लड़की की मौत हो चुकी है। जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तो उसका शव शवगृह में रखा था। 

उन्होंने बताया कि लड़की का विवाह रीति रिवाज के अनुसार किया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनके दामाद मंगल व उसकी मां रेखा ने बेटी का मुंह दबाकर सांस रोक दी, इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पति मंगल व सास रेखा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें