फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बचा रितिक: पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला किया दर्ज, बोरवेल में गिरने से गई थी जान

Tue, 24 May 2022 12:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गांव बैरमपुर में रविवार को खुले बोरवेल में गिरे मुरादाबाद के रहने वाले मजदूर के छह साल के बच्चे की मौत के मामले में गढ़दीवाला थाना पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रितिक रोशन पुत्र राजिंदर सिंह निवासी शेखपुर खास जिला मुरादाबाद (यूपी) रविवार को गांव बैरमपुर के खेतों में लावारिस कुत्तों से बचाने के लिए भागते समय खुले बोरवेल में गिर गया था। 

विज्ञापन


करीब आठ घंटे के कड़े संघर्ष के बाद उसे बाहर निकाला गया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। गढ़दीवाला थाने में पुलिस अधिकारी अनिल कुमार की शिकायत पर मामले में लापरवाही बरतने और जिलाधीश होशियारपुर के आदेश के उल्लंघन के आरोप में बैरमपुर निवासी किसान सतवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए, 279, 188 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी। उन्होंने बताया कि रितिक रोशन के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा, जब उसके रिश्तेदार यूपी से पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें