फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में हादसा, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 21 Dec 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुरथड़ी के पास शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुरतेज सिंह (30), बलविंदर सिंह (28), गुरपयार सिंह (22) और रविंदर सिंह (24) के तौर पर हुई है। सिकंदर सिंह (30) और विरसा सिंह (32) घायल हो गए।

सभी युवक गांव पक्का कलां के निवासी हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मौक पर ही हो गई युवकों की मौत

थाना संगत पुलिस प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि सभी युवक एक आल्टो कार में हरियाणा के डबवाली मंडी से अपने गांव पक्का कलां आ रहे थे। बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित गांव गुरथड़ी के पास एक ट्रक के साथ उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर से कार के दो हिस्से हो गए जो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर जाकर घिरे। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप में घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए युवकों में 4 विवाहित थे जबकि दो की अभी शादी नहीं हुई थी। सभी युवक खेतीबाड़ी और कारपेंटर का काम करते थे। हादसे के बारे जैसे ही गांव पक्का कलां में सूचना पहुंची तो गांव में मातम छा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें