फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में फायरिंग कर तीन नकाबपोशों ने कार छीनी, पठानकोट की ओर फरार, अलर्ट

Sat, 05 Sep 2020 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस चौकी बरियार के अधीन आते एक रेस्टोरेंट के पास तीन नकाबपोश युवकों ने वरना गाड़ी को पिस्तौल के बल पर छीन लिया। आरोपियों ने ड्राइवर पर फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोट मोहन लाल निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह निजी काम से गुरदासपुर शहर आया था। 

विज्ञापन


खाने के लिए बरियार हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में वह अपनी वरना गाड़ी (पीबी06ए एक्स 8405) से नीचे उतरा तो पीछे से तीन नकाबपोश युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी। उसने विरोध किया तो एक ने पिस्तौल से उसकी टांग पर फायर कर दिया। गोली उसकी टांग को छूकर निकल गई। इसके बाद उसने अपनी कार की चाबी आरोपियों को दे दी। आरोपी वरना गाड़ी लेकर फरार हो गए। 

सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह, पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंची और गुरप्रीत सिंह के बयान लिए। एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि इस घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। गुरदासपुर के साथ-साथ बटाला और पठानकोट पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। आरोपी गाड़ी छीनने के बाद पठानकोट की तरफ निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें