फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आदमपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, मंडी के आढ़ती को गोली मार कार छीन भागे लुटेरे

Tue, 09 Jan 2024 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पीड़ित व्यक्ति विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में लूट की वारदात कैद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक पड़ते गांव उदेसिया में एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक व्यक्ति से कार छीन ली। लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। रविवार रात को जालंधर में तीन सुनारों के दुकानों से दो करोड़ के करीब आभूषण चुरा लिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें