फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः फ्रूट खरीदने रुके बिजनेसमैन से तीन युवकों ने की मारपीट, गन प्वाइंट पर लूट ले गए कार

Sat, 06 Jul 2019 05:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
फ्रूट खरीदने के लिए लिए रुके बिजनेसमैन से तीन युवकों ने पहले मारपीट की और फिर गन प्वाइंट पर उसकी कार लूटकर फरार हो गया। घटना पंजाब के मोहाली जिले की है। सेक्टर 79-80 की लाइटों ने कार लूटी गई। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मानकपुर निवासी हर्ष कुमार शुक्रवार रात अपनी 2012 मॉडल फोर्ड फिगो कार में घर रहे थे। जब वह सेक्टर 79-80 की लाइटों पर फ्रूट लेने के लिए रुके तो तीन युवक उनके पास आए। वे उनसे मारपीट करने लगे और इस बीच एक युवक ने उन पर पिस्टल तान दी। दूसरे युवक ने उनसे कार की चाबी छीन ली और फिर वे तीनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदातें
जानकारी के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मोहाली में इसी तरह का एक गिरोह सक्रिय हुआ था, जो लोगों से गन प्वाइंट पर गाड़ियां छीनता था। गिरोह ने सेक्टर 80 और मुल्लांपुर से इसी तरीके से कारें लूटी थीं। पुलिस ने गिरोह को काबू कर लिया था। साथ ही लूटी गई गाड़ियां भी रिकवर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें