फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह के केस की जांच करेगी मोहाली पुलिस, 'मखना' गाने पर विवाद, महिला आयोग ने दी शिकायत

Sat, 06 Jul 2019 10:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाबी रैपर हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गीत मक्खना के महिलाओं के प्रति भद्दे बोल के चलते वह इस बार मुश्किलों में घिरे हैं। महिला आयोग की सख्ती के बाद पंजाब के डीजीपी ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी मोहाली पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


मोहाली पुलिस ने एससी स्तर के अधिकारी को केस सौंपा है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंधी शिकायत मिली थी। एसपी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिनों से हनी सिंह के गाने के बोल को लेकर मामला गर्माया हुआ है। इस संबंधी महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया था। साथ ही इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी व होम सेक्रेटरी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इस मामले को उठाया था। इसके बाद डीजीपी ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि जल्दी ही हनी सिंह पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उनकी तरफ से आदेश दे दिए गए हैं। जिक्रयोग है कि जिस गाने को लेकर बवाल था। वह दिसंबर में आया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें