फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loot in Ludhiana: पुलिसवाले को युवकों से पूछताछ करना पड़ा भारी, मारपीट कर किया घायल, इंडेवर कार भी लूटी

Mon, 23 May 2022 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सरप्रीत सिंह को बलदेव सिंह पहले से जानता है। शक की बिनाह पर वह पूछताछ करने चला गया। इस पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। उसे नीचे उतार कर उस पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी इंडेवर गाड़ी ही लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के चेत सिंह नगर इलाके में एक खाली प्लॉट में खड़े युवकों को संदिग्ध मान कर पूछताछ करने पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल से युवकों ने मारपीट की और बुरी तरह से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस मुलाजिम की इंडेवर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। मुलाजिम ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। 

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मामले में बठिंडा के गोनियाना निवासी कांस्टेबल बलदेव सिंह की शिकायत पर 10 अज्ञात के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कांस्टेबल बलदेव सिंह की शिकायत के मुताबिक वह एंटी नारकोटिक सेल में तैनात है। 

शनिवार रात 11:30 बजे वह अपनी सफेद रंग की इंडेवर गाड़ी पर साथी कांस्टेबल परमजीत सिंह के साथ गश्त पर निकला था। चेत सिंह नगर स्थित शराब के ठेके के पास परमजीत पैदल राउंड लगाने लगा। गली में सरप्रीत पहले से अपने 11-12 साथियों के साथ खड़ा था। सरप्रीत सिंह को बलदेव सिंह पहले से जानता है। शक की बिनाह पर वह पूछताछ करने चला गया। इस पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। उसे नीचे उतार कर उस पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी इंडेवर गाड़ी ही लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
सैर कर रहे डीएसपी का फोन छीनकर लुटेरे फरार
एक तरफ पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा दावा करते है कि शहर की कानून-व्यवस्था सही होगी। वहीं पंजाब पुलिस के मुलाजिम और अधिकारी खुद ही सुरक्षित नहीं है। एक अन्य मामले में डीएसपी से लुटेरे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना डिविजन सात पुलिस ने सेक्टर 32 के रहने वाले डीएसपी सुखदेव सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

डीएसपी सुखदेव सिंह ने शिकायत दी है कि वह फिल्लौर में स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में बतौर डीएसपी तैनात हैं। रविवार सुबह वह सेक्टर 32 स्थित देव अस्पताल के पास सैर कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश मोबाइल झपटकर विशाल मेगा मार्ट की ओर फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इसलिए उस रूट पर आगे पीछे लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें