फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरी कार, मां और बेटी की मौत

Tue, 08 Jul 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल कुटिया चौक के पास हाईवे के ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। ओवरब्रिज से गिरने के बाद कार बहुत तेजी के साथ कई पलटे खाते हुए करीब 100 फुट दूर पर जाकर गिरी।
विज्ञापन


हादसे के दौरान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के हौजरी के व्यापारी एवं इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्य सुशील सदाना के पुत्र राहुल सदाना की पत्नी सीबा (25) और पुत्री पीहू (3) की मौत हो गई।

दुर्घटना में राहुल और उनकी गाड़ी का चालक फतेहपुर निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

बाद में राहुल को शहर के प्रवीन गर्ग अस्पताल में उपचार दिया गया, वहां से उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल रेफर किया गया है। उनके ड्राइवर संजय को परिवार के लोग सहारनपुर ले गए हैं।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। बताया गया कि राहुल पत्नी सीबा और पुत्री पीहू के साथ पानीपत से सहारनपुर लौट रहा था। राहुल पानीपत में अपनी ससुराल में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के बाद मंगलवार सुबह वापस जाने के लिए निकला था।

वह लोग काले रंग की क्रूज में जा रहे थे। करनाल हाईवे पर निर्मल कुटिया चौक के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर तेज धमाके के साथ नीचे जा गिरी।

कार ने तेज रफ्तार के साथ करीब 100 फुट की दूरी तक कई पलटे खाए। बार-बार पलटने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का इंजन, छत और बैक सब कुछ टूट गया। छत टूटने के कारण गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला जा सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें