फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल पर बरसे कैप्टन, सरकार को बताया निकम्मा, की बड़ी घोषणा

Sun, 28 Aug 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जमकर बरसे और उनकी सरकार को निकम्मा करार दिया। उन्होंने कहा है कि कर्ज माफी पर सीएम प्रकाश सिंह बादल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कोई सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस सरकार किसानों के कर्ज माफ करेगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अगर बादल किसानों को राहत देने के काबिल नहीं हैं तो इसका अर्थ यह नहीं निकलता कि कोई ऐसा नहीं कर सकता। राज्य केसिर पर सवाल लाख करोड़ का कर्ज चढ़ाने वाले बादल से कर्ज माफी की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। जो सरकार वेतन व पेंशन नहीं दे सकती, उससे कर्ज माफी की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जिसके लिए वित्तीय योग्यता की जरूरत है।

उन्होंने वादा किया कि बढ़िया वित्तीय प्रबंधन से राज्य किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ कर सकता है। उन्होंने 2002-07 के सीएम कार्यकाल के दौरान किसानों द्वारा कोआपरेटिव बैंकों से लिए सारे कर्ज माफ किए थे। उनकी सरकार ने सरकारी बैंकों से भी बातचीत शुरू की थी। पर अकालियों केसत्ता में आने के कारण वह सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल को याद दिलाया एनडीए सरकार का वक्त

हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
कैप्टन ने बादल को याद दिलाया कि केंद्र की एनडीए सरकार ने कारोबारी घरानों के 114 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए थे। अगर इतनी बड़ी रकम माफ की जा सकती है तो किसानों के एक लाख करोड़ के कर्ज क्यों माफ नहीं हो सकते।

दिल्ली से कंट्रोल नहीं होती कांग्रेस
कैप्टन अमरिंदर सिंह आप सांसद भगवंत मान के बयान पंजाब कांग्रेस भी दिल्ली से कंट्रोल होती है पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी करती हैं, लेकिन कंट्रोल की बात तो दूर, वह राज्य के मामलों में दखल भी नहीं देती हैं।

राज्य के मामलों पर प्रदेश प्रधान का कंट्रोल होता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरह सोनिया गांधी ने कभी पंजाब का सीएम बनना नहीं चाहा। यहां टिकट भी प्रधान की सिफारिश पर ही अलॉट किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें