जिन कैमरों ने चोरों को पकड़वाया था इस बार उसी को चोर ले उड़े। घटना 21 दिसंबर की रात एक बजकर 8 मिनट की है। यह वाक्या गांव धनास में घटी है।
यह घटना तब घटी है जब पुलिस ने लोगों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से सीसीटीवी चोरी होने की सूचना पुलिस को शिकायत भेज दी गई है।
ग्राम पंचायत धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू कर का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले गांव धनास में 83 हजार रुपये की लागत से दो जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एक कैमरा संपर्क सेंटर के पास चौराहे पर और दूसरा गुरु रविदास गुरुद्वारा के पास।
ग्राम पंचायत ने दी पुलिस को शिकायत
पुलिस
- फोटो : file photo
चोरों ने संपर्क सेंटर के पास चौराहे पर लगा कैमरों को उड़ा ले गए। कुलजीत सिंह संधू का कहना है कि इसी कैमरे की जद में आए चार चोरों को पकड़ा गया है। गांव में काफी चोरियां बढ़ गई थी।
संपर्क सेंटर के शीशे भी चोरों ने तोड़ दिए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने लोगों की मांग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने और बीट बॉक्स लगाने की मांग की गई है।
सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए हैं अब गांव में चोरियां बढ़ने की संभावना हौर बढ़ गई है।