देह व्यापार के लिए नाबालिग को उसके मां-बाप से खरीदने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी चंडीगढ़ निवासी राहुल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में लड़की के मां-बाप पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जो फिलहाल जेल में हैं।
28 मार्च को जालंधर निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, जीरकपुर निवासी राहुल, सेक्टर-21 पंचकूला निवासी विकास व चंडीगढ़ निवासी राहुल उर्फ गंजा व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
लड़की की शिकायत के मुताबिक उसके मां-बाप उसे वेश्यावृत्ति के लिए बेचते थे। 28 मार्च को उसे राहुल के हवाले किया गया।
राहुल, विकास व एक अन्य राहुल उसे गाड़ी में जीरकपुर की एक सोसाइटी में ले गए और वहां एक फ्लैट में छोड़ दिया। इस फ्लैट में दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। उन लड़कों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर दुराचार किया।