5 कनाल जमीन के विवाद में पंजाब पुलिस के हवलदार ने बेटों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों पर रिवॉल्वर से गोलियां दाग दी।
इस हमले में छोटे भाई मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बड़े भाई गुरतेज सिंह को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना उपमंडल जैतो के गांव कोठे सरावां में बुधवार देर शाम की है। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी हवलदार अवतार सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग किया है।
इस मामले में एसपी(डी) बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गुरतेज सिंह के बयान पर थाना बाजाखाना में आरोपी हवलदार अवतार सिंह व उसके दो बेटों सोनी व सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी ने अपनी निजी 12 बोर की राईफल को चुनाव के मद्देनजर पुलिस के पास जमा करवा रखा है इसलिए पुलिस को भी आशंका है कि उसने इस घटना में सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग किया हो सकता है।