फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी बस ने साइकिल सवार दो नाबालिग बच्चों को कुचल दिया। एक बच्चों की मौके पर मौत हो गई। घ्ाटना पंजाब के मानसा में घ्ाटी। गांव मल्ल सिंह वाला में रविवार की शाम आलमपुर मंदरा से आ रही मिनी बस ने साइकिल सवार दो नाबालिग बच्चों को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में एक बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। हालत गंभीर होने पर दूसरे बच्चे को बुढलाड़ा अस्पताल से मानसा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बाद में ड्राइवर और मृतक के परिजनों में आपसी समझौता हो गया।

थाना बोहा पुलिस के अनुसार रविवार की शाम झुनीर से आलमपुर मंदर के रास्ते बुढलाड़ा के लिए प्राइवेट ट्रांस्पोर्ट कंपनी की मिनी बस सवारियां लेकर आ रही थी। इस दौरान बस चालक ने गांव मल्ल सिंह वाला में दो साइकिलों पर पर सवार नाबालिग बच्चों को अपनी चपेट में लिया। बस से कुचलकर गुरप्रीत सिंह (6) पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी गांव मल्ल सिंह वाला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल बच्चे कर्मजीत सिंह (6) पुत्र काली सिंह गांव मल्ल सिंह वाला बुढलाड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मानसा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना बोहा इंचार्ज मक्खन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों व बस चालक का आपसी समझौता हो गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद गुरप्रीत का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें