फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़क विवाहिता को जिंदा जलाया

Tue, 22 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। वारदात हरियाणा के खरखौदा का है। यहां के वार्ड नंबर-6 की रहने वाली गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए थे। इसी आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पानीपत के नौल्था निवासी मंजू की शादी चार वर्ष पहले खखौदा के वार्ड नंबर-6 के बृजेंद्र के साथ हुई थी। फिलहाल दोनों के कोई संतान नहीं थी। सोमवार को मंजू को झुलसी हुई अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मंजू को खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खानपुर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान 24 वर्षीय मंजू ने दम तोड़ दिया। दम तोड़ने से पहले मंजू ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। अपने बयान में मंजू ने बताया था कि उसका पति बृजेंद्र और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज को लेकर ही उन्होंने सोमवार को उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।

मंजू की मौत के उपरांत उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर मंजू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है, हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

श्रीमोहन, जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हमने खानपुर में ही महिला को भर्ती करवाया था। उसकी मौत होने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने उसके ब्यान लिए गए थे। बयानों पर ही पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें