हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के विभिन्न पदों की 2881 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन 10 से 31 जुलाई शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे और इसकी फीस की अंतिम तारीख 4 अगस्त होगी। ऑनलाइन आवेदन हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि स्टाफ नर्स के 912 पद, रेडियोग्राफर के 122, फार्मासिस्ट के 71, डेंटल हाइजिनिस्ट के 22, डायटिशिन के 7, सिस्टर ट्यूटर के चार, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) के 934, लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 180, एमपीएचडब्ल्यू (महिला) के 300, आपरेशन थिएटर सहायक के 112 पद भ्ारे जाएंगे।
इसके अलावा स्टोर कीपर के 88, ओफथैल्मिक सहायक के 46, लैबोरेटरी अटेंडेंट के 39, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (मलेरिया) के 26, इनसैक्ट कलेक्टर के 10 पद और ट्यूबरक्लोसिस स्वास्थ्य निरीक्षक के आठ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।
स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, डेंटल हाइजिनिस्ट, डायटिशिन, सिस्टर ट्यूटर के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 150 रुपये, हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के 75 रुपये, हरियाणा राज्य निवासी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी पुरुष उम्मीदवार 35 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 18 रुपये की फीस देनी होगी।
इसी प्रकार, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष), लैबोरेटरी टेक्नीशियन, एमपीएचडब्ल्यू (महिला), आपरेशन थिएटर सहायक, स्टोर कीपर, ओफथैल्मिक सहायक, लैबोरेटरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (मलेरिया), इनसैक्ट कलेक्टर और ट्यूबरक्लोसिस स्वास्थ्य निरीक्षक के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 100 रुपये, हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के 50 रुपये, हरियाणा राज्य निवासी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी पुरुष उम्मीदवार 25 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 13 रुपये की फीस देनी होगी।
हरियाणा के निशक्त और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह फीस नैटबैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से जमा करवाई जा सकती है, जिनमें राज्य के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। यह फीस आवेदन पत्र के रजिस्ट्रेशन के 48 घंटे बाद जमा करवाई जा सकती है।