फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का पर्याय बना बुलेट सवार स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन का लिया रिमांड

Thu, 28 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बुलेट सवार स्नैचर
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से शहर में आतंक मचाने वाले बुलेट सवार स्नैचर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। एक के बाद एक चेन, मोबाइल और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले स्नैचर की पहचान डेराबस्सी निवासी 23 वर्षीय रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


पुलिस उससे अब अन्य स्नैचिंग की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स का आदि है। पिछले कई दिनों से शहर में आतंक का पर्याय बने बुलेट सवार स्नैचर ने एक के बाद एक स्नैचिंग की कई वारदात को अंजाम दिया था।

एक ही दिन में दो से तीन लूट की वारदात करने वाले को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह सेक्टर-26 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स का आदि है और इसी लत को पूरी करने के लिए ही स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता है। इसमें उसका कजन भी साथ देता है।
विज्ञापन


रमनदीप की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके भाई को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। सहआरोपी लुधियाना में रहता है। हालांकि दोनों आरोपी मूलरूप से पठानकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी रमनदीप से शुरुआती पूछताछ में उसने 22 जून को सेक्टर-34 में महिला से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे अब अन्य स्नैचिंग की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही लूटे गए सामान को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें