फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सड़क पर लड़ रहे सांडों ने युवक पर किया हमला, एक महीने बाद हुई मौत

Wed, 03 Oct 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सड़कों पर आवारा पशुओं की भीड़ जानलेवा बनती जा रही है। पंजाब के बठिंडा में आवारा पशुओं ने एक परिवार के चिराग को बुझा दिया। जानकारी के अनुसार परसराम नगर निवासी युवक डिंपल कुमार आदेश एक अस्पताल में काम करता था। 28 अगस्त को जब वह रात के समय अस्पताल से अपने घर के लिए बाइक पर निकला तो नेशनल हाईवे पर लड़ रहे सांडों की चपेट में आने से डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


 पिछले एक माह से लगातार डिपंल का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। लेकिन डिंपल ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। डिंपल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना पर कई समाजसेवी संस्थाओं ने गहरा दुख प्रकट किया और प्रशासन व सरकार से पशुओं के कारण हो रही मौतों के सिलसिले को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है। 

अदालत में सुनवाई आज
वहीं आवारा पशुओं को लेकर माल रोड एसोसिएशन ने अदालत में याचिका दायर कर नगर निगम को पार्टी बनाया है। माल रोड एसोसिएशन के प्रधान और समाजसेवी हरजिंदर सिंह जोहल की ओर से जिला प्रशासन के खिलाफ स्थायी लोक आदालत में दायर याचिका की सुनवाई 4 अक्तूबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें