फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 17 में अंडरग्राउंड केबल काट कर ले गए चोर

Sat, 06 Feb 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार-शुक्रवार रात सेक्टर 17 में चोर बीएसएनएल की करीब 42 मीटर अंडरग्राउंड केबल चोरी कर ले गए। इससे कई सेक्टरों में सैकड़ों फोन पिछले दो दिनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल की ओर से मामले की शिकायत सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 17 बन रही नई मल्टीलेवल पार्किंग के पास वीरवार रात को अज्ञात चोर 14-14 मीटर की तीन अंडरग्राउंड वायर काट कर चुरा ले गए। जिससे कई सेक्टरों में बीएसएनएल के फोन दो दिनों से बंद है।

बीएसएनएल के एसएडीओ हरबंस सिंह ढिल्लों ने बताया कि इन केबलों की चोरी से करीब 600 फोन की लाइन में खराबी आई है। केबल की चोरी होने से सेक्टर 20, 21 और 22 में बीएलएनएल के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल ने तीन केबलों में से एक केबल डाल दी है, बाकि दो केबल डालने का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार तक सभी लाइनें ठीक कर दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें