भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर लगातार नशे की तस्करी की जा रही है। मामला पुलिस थाना अजनाला के अंतर्गत पड़ती बीएसएफ की 73 बटालियन की बीओपी शाहपुर का है, जहां जवानों को गुरुवार दोपहर बाद करीब ढाई मील दूर खेतों में सर्च दौरान दो पैकेट हेरोइन बरामद की।
यह खेप हरे रंग की थैली में पैक कर भेजी गई थी, ताकि यह खेप हरे भरे खेतों में गिरने के बाद जल्दी पकड़ी न जाए। इस खेप में सबसे अलग बात यह रही कि इसके साथ चार गुब्बारे भी बंधे हुए थे जो दूर से देखने में फूले हुए लगते थे। बीएसएफ के जवानों को थैले में दो पैकेट हेरोइन मिली है। इसका वजन 2 किलो 30 ग्राम है। बीएसएफ की ओर से इन पैकेट के मिलने की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों का दी। समाचार लिखे जाने तक इलाके में बीएसएफ और पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा था।