फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर मंडराते भी दिखा, बीएसएफ ने फायरिंग की

Sun, 22 Oct 2023 02:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार पंजाब में ड्रोन से नशे की खेप भेजने में जुटा है। मगर मुस्तैद बीएसएफ जवान उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। अब फिरोजपुर में एक और पाकिस्तानी ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। इससे पहले पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखा गया था।
विज्ञापन
बीएसएफ को मिला ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव राऊक हिठड़ के खेतों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में पाकिस्तानी ड्रोन मिला है। अभी नशे की खेप नहीं मिली है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। 

विज्ञापन


उधर, भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन स्थित पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने लगभग 15 गोलियां दागीं। हर साल 21 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा जीरो लाइन पर पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह पर मेला लगता है। शनिवार को मेला दरगाह पर न लगाकर कंटीली तार से दूर खेत में लगाया गया और सिक्योरिटी की वजह से श्रद्धालुओं को दरगाह तक नहीं जाने दिया। कंटीली तार पर लगे गेट से ही लोगों को माथा टिकाया गया। 

गश्त करते वक्त बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार रात दो बजे बीएसएफ चौकी लक्खा सिंह वाला और गांव ममदोट हिठाड़ के पास जीरो लाइन पर बनी पीरबाबा जल्लेशाह की दरगाह के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखा। बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। शनिवार सुबह बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। मगर देर रात तक कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें