फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद

Sun, 03 Oct 2021 01:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार वह भारत नशे की खेप भेज रहा है। रविवार तड़के बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी तस्कर को हेरोइन समेत दबोचा है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने हेरोइन के साथ पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल के (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार तड़के भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी राजा ताल से एक पाकिस्तानी तस्कर को काबू किया है। इसके बाद बीएसएफ की ओर से चलाए सर्च अभियान के दौरान सीमा पर से छह किलो हरोइन भी बरामद हुई। यह जानकारी रविवार को बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर के डीआईजी भूपेंद्र सिंह ने बीओपी राजा ताल पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

डीआईजी भूपेंद्र सिंह ने बताया बीएसएफ की 144 बटालियन के जवान भारत-पाक सीमा पर स्थित पीओपी राजा ताल पर तड़के चार बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बॉर्डर पर कुछ हलचल देखी और किसी के छिपे होने का संदेह हुआ। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की तो कंटीली तारों के उस पार कुछ हलचल देखने को मिली। जवानों ने इलाके को घेर लिया और वहां से एक पाकिस्तानी तस्कर को काबू कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

इसके बाद वहां चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ने एक-एक किलो के छह पैकेट बरामद किए। इसके अलावा वहां से एक बैग भी बिना बरामद हुआ, जिस पर लाहौर कैंसर अस्पताल का एड्रेस लिखा था। पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी तस्कर की पहचान लाहौर के गांव बनिहाल के काशी उत्तर रहमत के रूप में हुई है। इसके तुरंत बाद बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ जीरो लाइन पर फ्लैग मीटिंग की और इसका विरोध जताते हुए इसकी जानकारी दी।

हमने हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए हैं और एक पाकिस्तानी तस्कर काशी अली को अमृतसर के राजा ताल से सीमा पर से गिरफ्तार किया है। पैकेट को पाकिस्तानी मार्किंग वाले बैग में रखा गया था। भूपिंदर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें