फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पठानकोट में बीएसएफ ने पकड़ा घुसपैठिया, पाकिस्तानी करेंसी समेत मिला ये सामान

Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने काबू कर लिया है। उसके पास से 280 पाकिस्तानी रुपये, एक पाकिस्तानी सिगरेट का पैकेट, एक लाइटर और उर्दू में लिखी पर्ची मिली है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी घुसपैठिया और बरामद सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने काबू कर लिया है। घटना पंजाब के पठानकोट के बमियाल सेक्टर की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस की है। घुसपैठिए से बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजंसियों ने गंभीरता से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घुसपैठिए ने अपना नाम नजीब पुत्र फजलुद्दीन बताया है। 

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उससे 280 रुपये पाकिस्तानी करेंसी, एक सिगरेट का पैकेट, एक लाइटर और उर्दू में लिखी पर्ची मिली है। बीएसएफ ने इसकी सूचना तुरंत थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस को दी। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी हरप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने की कोशिश करने वाले घुसपैठिए को बीएसएफ ने देखा।

जवानों ने चेतावनी भी दी लेकिन फिर भी घुसपैठिया सीमा में घुस आया। इसके तुरंत बाद बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया। दोपहर बाद घुसपैठिए का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस के हवाले करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ ने कहा कि उनके पास जैसे ही घुसपैठिए को सौंप दिया जाएगा, उसके बाद पुलिस जांच शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें