बीएसएफ ने बॉर्डर पर पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
बॉर्डर पर नशे की तस्करी लगातार जारी है। एक बार फिर बॉर्डर से करोड़ों की ड्रग्स पकड़ी गई है, जिसे बाद चौकसी में इजाफा कर दिया गया। पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ ने अजनाला सेक्टर के गुलगर्ग पीओपी के पास सोमवार सुबह कंटीले तार के निकट से एक किलो हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ ने हेरोइन बरामदगी के बाद आसपास के भारतीय किसानों के बारे में जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर सेक्टर में कंटीले तार के उस पार से हेरोइन की खेप रेहड़ा (बैलगाड़ी) के टायर में छिपा कर लाते समय पांच किलो हेरोइन बीएसएफ ने बरामद की थी।
इसके बाद पाकिस्तान से सटे पंजाब के सभी बार्डर इलाकों में बीएसएफ ने कंटीले तार के आसपास चौकसी और बढ़ा दी है। किसानों को कंटीले तार के उस पार से लौटने पर गहन तलाशी ली जा रही है।
बीएसएफ के अटारी सेक्टर के डीआईजी जेएस ओबराय कहते हैं कि कंटीले तार के आसपास कड़ी चौकसी की रही है और कंटीले तारों के उस पार खेती करने वाले किसानों की भी सघन जांच की जा रही है।