फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से सप्लाई हो रही थी हेरोइन, बीएसएफ और पुलिस ने बिछाया जाल, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 07 Oct 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सीमा से हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये हेरोइन पाकिस्तान से मंगाई जाती थी। इसके लिए तस्करों ने नायाब तरीका खोज निकाला था। पंजाब के फिरोजपुर में बलदेव सिंह नाम के एक तस्कर को पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। तस्कर बलदेव कंटीली तार पार खेतों की लोकेशन बताकर पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाता था और वहां से हेरोइन निकालकर फिरोजपुर में सप्लाई करता था। उधर, थाना सदर पुलिस ने रविवार को उक्त तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना सदर के सहायक सब-इंस्पेक्टर मंगल सिंह को किसी मुखबिर ने सूचना दी थी कि पीरखां शेख, थाना ममदोट निवासी तस्कर बलदेव सिंह उर्फ देबू पुत्र चन्ना सिंह के पाक तस्करों से अच्छे संबंध हैं। बलदेव पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाता है। बलदेव द्वारा कंटीली तार पार जमीन की बताई हुई लोकेशन पर पाक तस्कर हेरोइन छिपाकर चले जाते हैं और बाद में बलदेव अपने साथियों की मद्द से कंटीली तार पार खेतों से हेरोइन मंगवा लेता है। 

उसके बाद फिरोजपुर में अपने साथियों को हेरोइन सप्लाई करता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्कर बलदेव को खाई फेमीकी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। बलदेव ने पूछताछ दौरान बताया कि ममदोट के अंतर्गत बीएसएफ की पोस्ट जगदीश के पास कंटीली तार पर लगे गेट नंबर-192/16/17 के अंदर खेत में हेरोइन छिपाकर रखी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बीएसएफ की बटालियन-29 के अधिकारियों के साथ मिलकर खेत में दबाकर रखी 870 ग्राम हेरोइन बरामद की, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 35 लाख आंकी गई है। पुलिस तस्कर बलदेव से गहन पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें