फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्रहलादगढ़ी स्थित मायके में नवविवाहिता ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी अभी विदाई नहीं हुई थी, वह पिता के पास किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले कृष्णपाल प्रहलादगढ़ी में रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके साथ बेटी सावित्री (20) भी रहती थी। शनिवार सुबह कृष्णपाल काम पर चले गए। सावित्री घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह घर लौटे तो रस्सी के फंदे पर सावित्री लटकी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छह माह पूर्व ही महिला की शादी हुई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें